मई 2025 में हुंडई ने घरेलू बाजार में 43,861 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 49,151 यूनिट्स था। यानी, साल-दर-साल तुलना में बिक्री में करीब 11 प्रतिशत की कमी देखने को मिली।
मई 2025 में हुंडई मोटर इंडिया की कुल घरेलू बिक्री 43,861 यूनिट्स रही, जो अप्रैल 2025 की 44,374 यूनिट्स के मुकाबले हल्की सी, लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दिखाती है। हालांकि, मई 2024 में दर्ज की गई 49,151 यूनिट्स के मुकाबले यह 11 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट है। मिडसाइज SUV सेगमेंट में लीडर रही क्रेटा ने सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हासिल की, लेकिन मासिक आधार पर इसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।
मॉडल | मई 2025 की बिक्री | मई 2024 की बिक्री | साल-दर-साल वृद्धि (YoY) |
---|---|---|---|
क्रेटा | 14,860 | 14,662 | 1% |
वेन्यू | 7,520 | 9,327 | -19% |
एक्स्टर | 5,899 | 7,697 | -23% |
औरा | 5,225 | 4,433 | 18% |
ग्रैंड i10 | 4,344 | 5,328 | -18% |
i20 | 4,090 | 5,169 | -21% |
वर्ना | 930 | 1,381 | -33% |
अल्काज़ार | 922 | 944 | -2% |
ट्यूसॉन | 60 | 168 | -64% |
आयोनिक 5 | 11 | 42 | -74% |
कुल | 43,861 | 49,151 | -11% |
वर्ना की बिक्री में मई 2025 में भी गिरावट देखने को मिली, जहां इसकी कुल 930 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत कम रही, जबकि अप्रैल 2025 के मुकाबले भी इसमें 7 प्रतिशत की गिरावट आई। अल्काज़ार ने मई में 922 यूनिट्स के साथ स्थिर प्रदर्शन किया। जहां सालाना आधार पर यह आंकड़ा लगभग समान रहा, वहीं मासिक तुलना में 9 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रीमियम SUV सेगमेंट की ट्यूसॉन की मांग में तेज गिरावट देखने को मिली। मई 2025 में इसकी बिक्री घटकर सिर्फ 60 यूनिट्स पर आ गई, जो पिछले साल मई के 168 यूनिट्स और अप्रैल 2025 के 65 यूनिट्स से काफी कम है।
Also Read: नई Hyundai Small Electric SUV आ रही है, जिसमें टेस्ला जैसा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
मई 2025 में हुंडई की इलेक्ट्रिक पेशकश आयोनिक 5 की बिक्री घटकर सिर्फ 11 यूनिट्स रह गई, जो अप्रैल के मुकाबले 31 प्रतिशत और पिछले साल मई की तुलना में 74 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है। दूसरी ओर, कोना इलेक्ट्रिक को पहले ही बाजार से हटा दिया गया है। इन आंकड़ों से यह साफ है कि फैक्ट्री में निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते भले ही सालाना मांग में कमजोरी देखने को मिली हो, फिर भी हुंडई ने चुनौतीपूर्ण हालातों में अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को संतुलित रखने में सफलता पाई है।
मई 2025 में जहां क्रेटा, औरा और एक्स्टर ने बिक्री के मोर्चे पर सकारात्मक ग्रोथ दिखाई, वहीं वेन्यू, वर्ना और ट्यूसॉन जैसे मॉडलों को बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। हुंडई आने वाले समय में अपने पोर्टफोलियो को और मज़बूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है और कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2030 (FY30) तक कुल 26 नए मॉडल भारतीय बाज़ार में उतारे जाएं।