Top 10 Bikes April 2025 स्प्लेंडर, यूनिकॉर्न, रेडर, प्लेटिना, क्लासिक और अन्य
अप्रैल 2025 में, हीरो स्प्लेंडर ने भारत में सभी होंडा शाइन, टीवीएस अपाचे, बजाज पल्सर टीवीएस रेडर जैसी बाइक्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।
अप्रैल 2025 में पूरी रेंज पर कब्ज़ा हीरो स्प्लेंडर सीरीज ने किया, लेकिन इस दौरान इसकी बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली। अप्रैल 2024 में 3,20,959 यूनिट्स से गिरकर यह अप्रैल 2025 में 1,97,893 यूनिट्स तक आ गई, इसका मतलब 1,23,066 यूनिट्स की कमी रही। और यहा साल-दर-साल आधार पर 38.34 प्रतिशत की तेज गिरावट को दर्शाता है। इसके विपरीत, होंडा शाइन ने शीर्ष दस में से कुछ चुनिंदा मॉडलों में से एक बढ़ोतरी दर्ज कर ली।
जबकि इसके विक्रय वॉल्यूम साल-दर-साल आधार पर 1,42,751 यूनिट्स से बढ़कर 1,68,908 यूनिट्स हो गए, जो कि 26,157 मोटरसाइकिलों या 18.32 प्रतिशत की वृद्धि को दिखता है। इस बढ़ोतरी ने होंडा शाइन को दूसरा स्थान दिलाने में काफी मदद की और एंट्री-लेवल सेगमेंट में इसकी पकड़ को और भी मजबूत किया, जबकि अन्य कई बाइके कम्पेटेशन में कई कारणों से अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए भी संघर्ष कर रही है।
Also Read: Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में 6 लाख यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा पार किया
बजाज पल्सर बाइक की बिक्री 1,44,809 यूनिट्स से घटकर 1,24,012 यूनिट्स पर आ गई, जो कि 20,797 यूनिट्स की गिरावट हे और कुल मिलाकर 14.36 प्रतिशत की कमी को दिखता है। हालांकि यह अब भी अभी तक तीसरे स्थान पर कायम है, लेकिन यह गिरावट इसकी बिक्री की रफ्तार में कमी का संकेत देती है। दूसरी ओर, इसका प्रमुख प्रतिद्वंद्वी टीवीएस अपाचे रेंज लगभग स्थिर रही, जिसमे पिछले अप्रैल की तुलना में केवल 113 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की हे और अप्रैल 2025 का महीना 45,633 यूनिट्स की बिक्री के साथ ख़तम किया।

Also Read: Maruti Suzuki Baleno और Ertiga में अब स्टैंडर्ड रूप से 6 एयरबैग मिलेंगे
| क्रमांक | टॉप 10 बाइक्स (अप्रैल 2025 – सालाना तुलना) | अप्रैल 2025 की बिक्री | अप्रैल 2024 की बिक्री |
|---|---|---|---|
| 1 | स्प्लेंडर (-38.34%) | 1,97,893 | 3,20,959 |
| 2 | शाइन (+18.32%) | 1,68,908 | 1,42,751 |
| 3 | पल्सर (-14.36%) | 1,24,012 | 1,44,809 |
| 4 | अपाचे (+0.25%) | 45,633 | 45,520 |
| 5 | रेडर (-15.79%) | 43,028 | 51,098 |
| 6 | एचएफ डीलक्स (-57.09%) | 41,645 | 97,048 |
| 7 | प्लेटिना (-32.61%) | 29,689 | 44,054 |
| 8 | क्लासिक 350 (-9.08%) | 26,801 | 29,476 |
| 9 | यूनिकॉर्न (+0.49%) | 26,017 | 25,889 |
| 10 | हंटर 350 (+11.88%) | 18,109 | 16,186 |
टीवीएस की एक और बाइक रेडर की बिक्री 51,098 यूनिट्स से घटकर 43,028 यूनिट्स पर आ गयी हे, जो कि 15.79 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाती है। वहीं, हीरो की एचएफ डीलक्स को इस सूची में सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा हे। इसकी बिक्री अप्रैल 2024 में 97,048 यूनिट्स थी, जो अप्रैल 2025 में घटकर मात्र 41,645 यूनिट्स ही रह गई — यानी 55,000 से अधिक यूनिट्स की कमी और 57.09 प्रतिशत की गिरावट हो गयी। सालाना आधार पर वॉल्यूम के लिहाज से यह इस सूची का सबसे खराब बिकने वाला बिकजे का मॉडल रहा।
बाइक्स में टॉप टेन सूची को पूरा करते हुए प्लेटिना, क्लासिक 350, यूनिकॉर्न और हंटर 350 जैसी बाइकें शामिल रहीं। प्लेटिना की बिक्री में सालाना आधार पर 32.61 प्रतिशत की गिरावट कोक दर्ज करा गया, जबकि क्लासिक 350 की बिक्री में थोड़ा अधिक गिरावट, यानी 9 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट की कमी आई। होंडा की यूनिकॉर्न ने मात्र 128 यूनिट्स की ही मामूली बढ़त हासिल की, वहीं रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 ने लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि को दर्ज करते हुए मार्किट में बेहतर प्रदर्शन किया।
Also Read: 5 नई Mahindra SUVs भारत में जल्द लॉन्च होने वाली मुख्य जानकारी
[tilt_image src=”https://trendnut.com/wp-content/uploads/2025/05/प्लेटिना.png” alt=”Car” max=”20″ speed=”600″ glare=”true” max_glare=”0.5″]
इन आंकड़ों से सभी बाइक्स में यहा संकेत मिलता है कि जहां मुख्य रूप से उपयोग में आने वाले कम्यूटर मॉडल्स को झटका मिला है, वहीं 350 सीसी श्रेणी की निचे (विशिष्ट वर्ग की) जैसी बाइक्स स्थानीय बाजार में अपेक्षाकृत स्थिर बनी रही और या धीरे-धीरे लोकप्रियता को हासिल करती रही।
